मोतिहारी: सिर्फ गर्म कपड़े एवं पुस्तक दान करने से हुआ बच्चों का प्रवेश
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी: ख्वाब फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में विद्यापति पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए बहुत ही विशाल मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन कराया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व अतिथि संस्था के चेयरमैन मुन्ना भाई रहे। कार्यक्रम का सबसे शानदार पक्ष यह रहा कि बच्चों को प्रवेश शुल्क के रूप में ठंडी में पहने योग्य कपड़े एवं कम-से-कम एक पुस्तक लिया गया। शुल्क के रूप में जमा किया ये कपड़े जहां ठंड से बचने के लिए गरीबो को दिया जाएगा तो वही संग्रह किया हुए पुस्तक से सुदूर ग्रामीण इलाकों में पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम कि शुरुआत स्कूल के संस्थापक सह प्रबन्धक श्री विद्यापति झा के स्वागत भाषण से हुआ ।
इन्होने इस कार्यक्रम को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जोड़कर बताया और सुदूर क्षेत्र में ख्वाब फ़ाउंडेशन के कार्य को सराहा भी। वही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह मोटिवेटर मुन्ना भाई ने बच्चों को खूब सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर प्रेरित किया। बच्चों को प्रेरित करते हुए वक्ता ने बच्चों को बताया कि एक छात्र खुद सफल होकर दूसरे के लिए कैसे एक प्रेरणाश्रोत बन सकते है। यह सफलता तभी प्राप्त होगी जब छात्र अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए पूरे ईमानदारी के साथ पढ़ाई करे और साथ ही समाज के रचनात्मक कार्यों में शामिल रहे। लक्ष्य निर्धारण के साथ अगर छात्र अपने जीवन में एक डेमो कि तरह कार्य करे तो लक्ष्य को समझने एवं प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। वही लक्ष्य को निर्धारण हेतु एक लक्ष्य यात्रा का भी अभ्यास कराया गया जो बच्चों को खूब प्रेरित किया। बच्चों ने कई प्रश्न भी किया और वक्ता ने बड़े ही सरल तरीके से बच्चों के जिज्ञाशा को शांत किया । बच्चे काफी रोमांचित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया तो वही स्कूल के प्रबंधन का काफी सहयोग प्राप्त हुए। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को पहले से ही प्रेरित कर रखा था कि प्रवेश शुल्क के रूप में कपड़े और किताबे देना है । बच्चे कपड़े और किताबे देकर काफी खुश एवं आशान्वित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने की लिए ख्वाब फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष पवन प्रियदर्शी एवं मिथलेश अक्षय ने सराहनीय भूमिका निभाया।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.