घोड़ासहन: डॉ कलाम एजुकेशनल फाउंडेशन ने कलाम की 87वीं जन्मदिवस मनाया
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
डॉ० कलाम एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा डॉ० कलाम की 87वीं जन्मदिवस गाँधी चौक घोड़ासहन अवस्थित पंजीकृत कार्यालय में डॉ कलाम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र विद्रोही ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने व उनके बताए रस्ते पर चलने की बात कही इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी सदस्य रविशंकर कुमार (बबलू), मो० अनवर अली अंसारी, श्याम किशोर के साथ कुशल युवा प्रोग्राम के सदस्य सुरेश कुमार, मो० नज़मुद्दीन, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, अरविन्द बैठा, मोहिनी कुमारी, रुक्मिणी कुमारी एवं अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.