डॉ कलाम के 87 वीं जन्मदिन को ख्वाब फ़ाउंडेशन ,मोतीहारी ने “विद्यार्थी दिवस” के रूप में मनाया
चम्पारण टुडे, नेवस डेस्क।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के 87 वीं जन्मदिन को ख्वाब फ़ाउंडेशन ,मोतीहारी ने “विद्यार्थी दिवस” के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ दीपक कुमार,समाजसेवी राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार कुशवाहा, रौशन सिंह, ख्वाब फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष अद्यानंद गौतम ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने केक काटकर डॉ कलाम के जन्मदिन के हर्षोलास के साथ मनाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पदभार देकर समाज को प्रगति के मार्ग पर लाने हेतु नेतृत्व प्रदान करना था। डॉ कलाम जी के सपनों के भारत को बनाने के लिए युवाओं को ज़िम्मेदारी देना बहुत जरूरी है जिसके लिए ख्वाब फ़ाउंडेशन ने नए कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करवाया और शपथ दिलवाया। पूर्व अध्यक्ष अद्यानंद गौतम ने अपने अध्यक्ष का पदभार पवन प्रियदर्शी को को सौपा और आशा भी व्यक्त किया कि वर्तमान वर्ष में अध्यक्ष महोदय ऐतिहासिक कार्य करेंगे और शिक्षा के साथ युवाओं को समाज के मुख्य धारा से जोड़ेंगे। पदभार ग्रहण करते ही अध्यक्ष पवन ने पूरे टीम के साथ ब्लड डोनेट करने का फैसला लिया और बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य हेतु मोटिवेशनल कार्यशाला आयोजित करने के साथ दहेजमुक्त समाज बनाए के लिए जागृति अभियान चलाने का निर्णय लिया। वही पूर्व सचिव उज्ज्वल कुमार ने अपने पदभार अरुण कुमार को सौपा तो वही उपाध्यक्ष के रूप में टीवाई साहब को ज़िम्मेदारी दी गई। दीपक कुमार सह को सह सचिव तो पूर्व मीडिया प्रभारी अभिनेता सुनील कवि राज ने मिथलेश अक्षय को ज़िम्मेदारी सौपी।
सोशल मीडिया प्रभारी राजन कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, रवीद्र केआर गुप्ता व रंजीत कुमार आर्य को बनाया गया तो वही सचिन कुमार को कोशाध्यक्ष व मुकेश कुमार को उप कोशाध्यक्ष बनाया गया। श्याम कुमार जैसवाल को कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया। ये युवा टीम डॉ कलाम के सपना विकसित भारत व विजन2020 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 1 वर्ष तक लगातार कार्य करेंगे। विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गरीब बच्चो को पढ़कर अपने गाँव में शिक्षा का लौ जलाने वाले युवा विद्यार्थी असफाक आलम को “इगनाइटेड माइंड अवार्ड” से सम्मानित किया गया। केशव कृष्णा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों व पदाधिकारियों को चम्पा का पौधा देकर सम्मानित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने डॉ कलाम के जीवनी पर बड़े ही रोचक तरीके से भाषण दिया जिसमें विवेक कुमार, रंजीत कुमार, राजू कुमार, सुजीत कुमार, शीतल कुमारी आदि सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के निदेशक मुन्ना भाई ने युवाओं के नए ज़िम्मेदारी हेतु बधाई दी और कहा कि युवा ही एक मात्र कुंजी है जो देश के भविष्य को बना सकता है या बिगाड़ सकता है।मुन्ना भाई ने अपने संस्मरण में बताया कि कैसे डॉ कलाम से मुलाक़ात हुई थी। उन्होने ये भी बताया कि अगर कोई लक्ष्य बना लेते है तो फिर सकारात्मक कदम बढ़ाते रहने से वो एकदिन जरूर मिल जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाए में रवि कुमार, राजू कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि ने भूमिका निभाया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.