Breaking News

मोतिहारी: एस•एन•एस कॉलेज ने मनाया एन•एस•एस दिवस

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
‌श्री नारायण सिंह कॉलेज के एन.एस.एस. इकाई ने अपने स्वयंसेवको के साथ मिलकर एन.एस.एस. दिवस मनाया। जिसमे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए । जैसे - चित्रकला प्रतियोगिता, सम्पूर्ण कॉलेज परिसर की सफाई, बाद विवाद प्रतियोगिता जिसका मुख्य विषय "स्वच्छता ही सेवा" था। प्रतियोगियों को चित्रकला एवं बाद- विवाद में पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें चित्रकला में प्रथम -साजिद अली, द्वितीय- कुस्वन्त कुमार तथा तृतीय पुरस्कार- साजिद परवेज ने प्राप्त किया।
तो वही वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार क्रमश: उज्जवल , सनी रंजन तथा रोहित को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार कॉलेज के प्रधानाचार्य - डॉ• भोला सिंह तथा श्री त्रिभुवन सिंह, श्री कृष्णा सिंह तथा एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर नितेश कुमार ने दिया। पुरस्कार के इस क्रम में ओवर ऑल गतिविधि के लिए कैंप सीनियर - शाहिद परवेज ,एवम अनुशाशन में विवेक कुमार तथा सक्रिय स्वयंसेवक में अंकित को पुरस्कृत किया गया। आज के इस कार्यक्रम का मंच संचालन अमृता कुमारी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.