मोतिहारी:- स्वच्छता का रोल मॉडल हिरा को हरसिद्धि वार्ड संघ ने किया सम्मानित
✍ मोतिहारी/हरसिद्धि से तैयब हसन ताज की रिपोर्ट
हरसिद्धि वार्ड संघ के अध्यक्ष चिन्ता देवी ने हिरा कुमार को स्वच्छता के प्रति सोच से प्रभावित होकर उससे मिलने पहुंची. बताया जाता है कि बच्चे ने पैसे के अभाव में शौचालय निर्माण के लिए दो दिनों की कठिन मेहनत के बाद चार फीट का गड्ढा़ खोद डाला.
हीरा को किया गया सम्मानित
घिवाढ़ार पंचायत की वार्ड संख्या तीन की रहने वाली गीता देवी का दस वर्षीय नाती हीरा कुमार पूर्वी चम्पारण जिले में लोगों के लिए स्वच्छता का प्रतिक बन गया है.
हाल ही के दिनों में कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह उससे प्रभावित होकर उसके ननिहाल मिलने पहुंचे थे, वहां उन्होंने हीरा को सम्मानित किया और उसके पढ़ाई के खर्च के लिए दस हजार रुपये की मदद भी की.
अपने कोष से राशि देंगे राधा मोहन सिंह
वहीं मंत्री राधा मोहन सिंह ने गांव में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए अपने कोष से विकास राशि देने की भी घोषणा की हैं,
दरअसल, स्थानीय विधवा महिला गीता देवी के दो पुत्र है और दोनों सपरिवार बाहर रहते हैं. इधर कुछ दिनों पहले बेतिया के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया का रहने वाला हीरा कुमार अपनी नानी के यहां आया हुआ था.
इसने दो दिनों में खोद डाले गड्ढे
पंचायत क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और जीविका दीदियों से प्रेरित होकर लोग अपने घरों में शौचालय बनवा रहे हैं. लेकिन हीरा की नानी गीता देवी पैसे के अभाव में शौचालय नहीं बन पाने के कारण चिंतित थी. लिहाजा, हीरा ने मन में ठान लिया और दो दिनों के अथक मेहनत के बाद उसने चार-चार फीट के खुरपी से ही दो गड्ढे खोद डाले.
स्वच्छता का रोल मॉडल है हीरा
इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार चक्रवर्ती हीरा से मिलने पहुंचे और हीरा की स्वच्छता के प्रति सोच को सम्मानित किया था. साथ ही उसके पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कहते हुए उसे स्वच्छता का रोल मॉडल बताया.
वहीं संघ अध्यक्ष चिन्ता देवी ने अपने तरफ से हीरा के कपड़ा सुट, चौकलेट, कापी कलम आदि चीजें कुछ वार्ड सदस्यों ने भी चौकलेट कापी कलम इत्यादि दिया ।
मौके पर कोषाध्यक्ष विकास कुमार, सचिव रमेश ठाकुर, महामंत्री संतोष कुमार, मुखिया पति पन्नालाल प्रसाद, पंचायत मेंटर कमलेश कुमार, बृजमोहन गिरि, जौवाद आलम, जितेंद्र साह, सिंहासनी देवी, रामप्रसाद महतो, गुडिय़ा रानी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.