रक्सौल अनुमंडल में जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के मामले में मुख्यमंत्री ने अर्बन डेवलपमेंट सचिव को भेजा मेल
रक्सौल से संवाददाता डी . एन. कुशवाहा की रेपोर्ट
रक्सौल अनुमंडल में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की डा. स्वयंभू शलभ की अपील पर संज्ञान लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अर्बन डेवलपमेंट के सचिव को निर्देश दिया है। यह जानकारी सीएमओ द्वारा डा. शलभ को मेल भेजकर दी गई है।
इस समस्या के बारे में डा. शलभ ने गत 25 अगस्त को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, नगर विकास विभाग, डीएम एवं एसडीओ को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की थी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.