Breaking News

मोतिहारी: राजनैतिक प्रशिक्षण और युवा केंद्रित राजनीति पर सेमिनार का आयोजन

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी : कल नगर भवन के सभाकक्ष में चंपारण पॉलिटिकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा “राजनैतिक प्रशिक्षण और युवा केंद्रित राजनीति” पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जहां लगभग जिले से 1000 युवाओं ने भाग लिया। समीनार का उद्घाटन समूहिक रूप से संस्था के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर के सदस्य डॉ दीपक कुमार , दुर्गेश नारायण सिंह, मुन्ना भाई ,मनोज कुमार , चन्द्रभूषण मौर्य ,मनोज कुमार ,पूजा कुमारी एवं डॉ जितेंद्र कुमार ने किया।
वही उद्घाटन के बाद “यारो चलो बदलने की रूत है” पर बच्चों ने भाव नृत्य किया। इस भाव नृत्य पर सभागार में उपस्थित सभी युवाओं ने खड़े होकर साथ दिया। वही कॉन्फ्रेंस में आए हुए सभी विधानसभा के युवाओं , बुद्धिजीवियों को स्वागत  करते हुए मुन्ना भाई ने कहा कि चंपारण की धरती से यह एक राजनीतिक क्रांति का आगाज है।सत्याग्रह की चंपारण के धरती से युवाओं के लिए एक शानदार राजनीतिक भविष्य बनाने के लिए प्रशिक्षित होने का अवसर है। मुख्य वक्ता के रूप में सीपीटीआई और मिशन 2005 की एक्सपर्ट डॉक्टर दीपक ,कुमार दुर्गेश नारायण सिंह , मुन्ना भाई डॉ ,डॉ जितेंद्र कुमार ,मनोज कुमार, चंद्रभूषण मौर्य ,कुमारी पूजा इत्यादि लोगों ने व्याख्यान दिया । डॉ दीपक कुमार ने चंपारण राजनैतिक प्रशिक्षण संस्थान के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि चंपारण से युवाओं के लिए और बुद्धिजीवियों के लिए एक मौका है कि चंपारण को राजनैतिक रूप से सबल बनाते हुए अपनी भूमिका निभाए।दीपक कुमार ने कहा कि जिस तरह से डॉक्टर ,इंजीनियर के लिए कॉलेज जरूरी है उसी तरह से अब जरूरत है कि राजनीति करने वालों को पॉलिटिकल कॉलेज में जाना चाहिए । जब तक हम अपने नेता को अपने लीडर को योग्य नहीं चुनेंगे तब तक हम देश को एक नई दिशा नहीं दे सकते हैं । देश विकसित विकासशील देश नहीं बन सकता है इसलिए हमें प्राथमिकता के आधार पर नेताओं में प्रशासनिक व्यवस्था पैदा करना होगा । यह संस्थान एक अद्वितीय लक्ष्य के साथ युवाओं को भरपूर मौका देने जा रही है। वही चंद्रभूषण मौर्य ने संस्था के पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। युवा क्रांति के महत्व पर अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने व्याख्यान दिया । चंद्रभूषण मौर्य ने अपने वक्तव्य में बताया कि 6 विषय पढ़ाए जाएंगे एक राजनेता बनाने के लिए । और साथ ही चुनाव जीतने की कला, बूथ लेवल मैनेजमेंट ,लहर वेल्डिंग कैसे पैदा किया जाता है। सभा कक्ष में उपस्थित युवाओं में नए राजनीतिक को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला । वही अगले वक्ता के रूप में मुन्ना भाई ने मिशन 2025 के बारे में बताया। संस्था से प्रशिक्षित युवों को 2025 के विधान सभा चुनाव में एक उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो सकता है। ऐसे युवाओं को राजनीतिक प्रमाण-पत्र के साथ भरपूर सहयोग किया जाएगा। आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के लिए भी युवाओं को मौका मिलेगा। इसके द्वारा 1000 चंपारण के युवाओं को पंचायती राज व्यवस्था के लिए तैयार किया जाएगा और उन्हें पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत होने वाले विभिन्न पद के लिए चुनाव मुखिया सरपंच समिति वार्ड जिलापरिषद इत्यादि पौधों के लिए राजनीतिक और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाएंगे । सीपीटीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम चंपारण की दिशा और दशा राजनीतिक हालात को बदलेगा,  प्रशासनिक व्यवस्था को बदलेगा । इसी प्रकार दुर्गेश नारायण सिंह ने कहा राजनीति में शिक्षा कक काफी महत्व है। देश की दशा और दिशा को बदलने में सहयोग लिया जा सकता है उन्होंने तमाम देश के अंदर राजनीतिक पार्टियों की कमी की बात कही और उन्होंने इसका समाधान भी बताया जो मिशन 2025  के द्वारा देश और दुनिया को  एक नई तरीका देश के सामने आएगा।  युवाओं को आगे आने का आह्वान दुर्गेश नारायण सिंह ने किया और कार्यकर्ताओं की प्रोन्नति की वकालत उन्होंने किया और इस प्रोन्नति को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मिशन 2025 को उपयुक्त बताया । वही मनोज कुमार ने युवाओ को प्रेरित करते हुए कहा कि आज सिस्टम पूरी तरह से संक्रमित हो चुका है , अब इसे पूरी तरह से साफ करना होगा। इसके लिए सीपीटीआई युवाओं को तैयार करेगी। साथ ही कुमारी पूजा ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की राजनीति की भूमिका पर प्रकाश डाली। राष्ट्रीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका की सुनिश्चित करने को लेकर चंपारण से सीपीटीआई के रूप में आगाज हो रहा है। उसके बाद प्रश्न-उत्तर का सेशन चला जिसमे उपस्थित युवाओं ने काफी उत्सुकता के साथ अनेक प्रश्न किए। युवाओं के अंदर राजनीति को लेकर एक आशा और विश्वास जागा और अपने आपको एक नेता के रूप में देश को नेतृत्व करने के लिए देख रहे थे। जिसमें तमाम तरह के प्रश्न पूछे और अपने कैरियर को लेकर उत्सुक दिखे जहां उपस्थित तमाम युवा संतुष्ट होकर मिशन 2005 से जुडने को तैयार हुए। कार्यक्रम काफी सफल रहा जिसमे ख्वाब फ़ाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों ने वॉलंटियर के रूप में सेवा दिया। श्याम कुमार जाइसवाल के साथ राजन कुमार,साहब आलम, राजू कुमार, पावन प्रियदर्शी, मिथिलेश अक्षय, सचिन कुमार, अंजय राज, तरुण तराकान्त,मुकेश कुमार, अद्यानंद गौतम ,अभिषेक कुमार ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.