Breaking News

सारण: स्वच्छता से राष्ट्र का सम्मान बढेगा युवाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

✍🏻आदित्य कुमार सिंह, जीरादेई।
प्रखण्ड क्षेत्र के जयप्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के परिसर में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक  के द्वारा किया गया ।प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्वच्छता से राष्ट्र का सम्मान बढेगा उन्होंने बताया कि जो राष्ट्र स्वच्छ है उसकी इज्जत पूरी दुनिया मे है ।नेहरुयुवा केंद्र के कार्यक्रम पदाधिकारी ईश्वरदेव यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नही थी ,बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की परिकल्पना भी थी ।युवाओं व छात्रों ने स्वच्छता का शपथ लिया तथा यह वादा किया कि अपने साथ साथ कमसे कम 100 आदमी को स्वच्छता के लिये प्रेरित करूँगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.