Breaking News

मोतिहारी: मुज़फ्फरपुर बालिका गृह कांड के प्रतिवाद में रोटरी मोतिहारी लेक टाउन ने मोमबत्ती जुलूस निकाला

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
देशभर को शर्मसार कर देने वाला मुज़फ्फरपुर बालिका गृह कांड के प्रतिवाद में स्थानीय रोटरी मोतिहारी लेक टाउन ने मोमबत्ती जुलूस निकाला। मंगलवार शाम नगर के मधुबन छावनी चौक स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामने रोटरी क्लब के सदस्य गण हाथों में मोमबत्ती जलाकर गांधी चौक की ओर बढ़े। इस प्रतिवाद मार्च में चम्पा से चम्पारण मूहीम की पूरी टीम भी मौजूद रही। रोटरी मोतिहारी लेक टाउन सामाजिक अन्याय के खिलाफ हमेशा से ही आवाज़ उठाती रही है। रोटरी मोतिहारी लेक टाउन के अध्यक्ष कुमार विजय ने कहा कि मुज़फ्फरपुर बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की कड़ी निन्दा करते हैं। हमारे देश में आज एक ओर जहां महिला सशक्तिकरण की बात होती है वहीं दूसरी ओर मुज़फ्फरपुर बालिका गृह कांड जैसी घटनाएं हमारे समाज पर सवालिया निशान लगाती है।
      इस मार्च में का नेतृत्व रोटरी मोतिहारी लेक टाउन के अध्यक्ष रो. कुमार विजय ने किया साथ ही क्लब के अन्य सदस्यों में रो. देवप्रिय मुखर्जी, रो. राजीव कुमार, रो. सचिदानंद सिंह, रो. विरेश वर्मा, रो. के॰ के० श्रीवास्तव , रो. इम्तेयाज़ अली, रो. नवनीत व अन्य सदस्य मौजूद थे, साथ ही चम्पा से चंपारन के सूत्रधार के. बी. सी. विजेता सुशील कुमार, अभिषेक रंजन, केशव कृष्ण व अन्य मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.