जिरादेई:-पुण्यतिथि पर याद किये गएँ पूर्व चिकित्सक
जिरादेई से आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट
जीरादेई :-प्रखंड क्षेत्र के पंडितपुरा में गुरुवार को पूर्व चिकित्सक व समाजसेवी स्व. मनन भारती की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम डॉ भारती के तैल चित्र पर माल्यर्पण किया गया उसके बाद दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में स्व.भारती द्वारा समाज के लिये गए कार्यों की चर्चायें मौजूद प्रबुद्ध लोगों द्वारा की गईं। डॉ सुरेश भारती ने बताया कि स्व. डॉ मनन भारती के अंदर हमेशा से सेवाभाव की भावना रही। उनसे समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवाभाव की प्रेरणा अगली पीढ़ियों को मिलती रहेगी। पूर्व चिकित्सक की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर डॉ सुरेश भारती, ललन भारती, रुपेश भारती ,पिंटू तिवारी ,शिवजतन पड़ीत, बाबूराम यादव भोला राजभर,चंद्रमा सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.