Breaking News

घोड़ासहन:- सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने अपनी कला से अनोखें अंदाज में तमिलनाडु के डीएमके चीफ एम करुणानिधि को दिया श्रद्धांजली



घोड़ासहन से सुभाकर कुशवाहा की रेपोर्ट

घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण) : तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि का 7 अगस्त 2018 को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। इस खबर के आते ही तमिलनाडु समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उक्त अवसर पर घोड़ासहन के बस स्टैंड में बुधवार को भारत के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने एम करुणानिधि को अपनी सैंड आर्ट के बेहतरीन कला के जरिए अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी।बता दे की इसी साल तीन जून को करुणानिधि ने अपना 94वां जन्मदिन मनाया। वे पांच बार मुख्यमंत्री और 12 बार विधानसभा सदस्य रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने क़रीब 50 तमिल फ़िल्मों में पटकथा और संवाद लेखक के तौर पर भी काम किया था। मौके पर थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी, एस बी आई ब्रांच मेनेजर शत्यान्शु त्रिमूर्ति, आर बी टोप्पो, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अविनाश कुमार, अमीन रामप्रीत साह, राजीव रंजन, मुरारी कुमार, निहाल अहमद, समेत सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त करते कहा की ऐसे क्रन्तिकारी नेता का निधन देश के लिये अपूर्णीय क्षति हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.