जिले के बनकटवा में एक ही परिवार के 6 लोगो की दम घुटने से मौत
घोड़ासहन : बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के जीतपुर गांव मे शौचालय के निर्माणाधीन टंकी मे गिरने से एक ही परिवार के छह लोगो की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना गुरूवार की सुबह की है. मरने वालो मे जीतपुर के वार्ड नम्बर 13 के दिनेश महतो, उसकी पत्नी बचनी देवी, पुत्र मोहन महतो, धोनी महतो के अलावे पन्नालाल महतो का पुत्र सचिन महतो व चोकट मुखिया का पुत्र सरोज मुखिया शामिल हैं. जदयू प्रखंड अध्यक्ष व जीतपुर निवासी राजेश्वर प्रसाद ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि दिनेश महतो के शौचालय के निर्माणाधीन टंकी मे उसका 16 वर्षीय पुत्र धोनी गिर गया. उसे बचाने के लिए एक एक कर गये सभी लोग टंकी मे तिरते गये. दम घुटने के कारण सभी की मौत हो गयी.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.