Breaking News

निःशुल्क आई शिविर में हुआ 270 मरीजों का सफल उपचार

डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा।
प्रखंड क्षेत्र के भलुवहिंया गांव अवस्थित एम.के.मिशन हाई स्कूल परिसर में  रविवार को किरण आंखा अस्पताल रजत जयंती चौक (इनरवा जाने वाला) बाईपास रोड बीरगंज  नेपाल के तत्वधान में आयोजित निःशुल्क आँख शिविर में 270 मरीजों का डॉक्टर अमर केयाल , नेत्र सहायक अनुराधा रौनियार ,खुम पराजुली तथा अपने अन्य सहयोगी गहेन्द्रा कार्की, राजकुमार भंडारी व शेखर थापा के सहयोग से सफल उपचार किया।
वहीं मोतिहारी के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर आनंन्द कुमार के द्वारा 55 मरीजों के संपूर्ण शरीर का बॉडी एनालाइजर मशीन से जांच किया गया। उक्त शिविर का आयोजन एम.के.मिशन हाई स्कूल, गुड़िया बस सर्विस के मालिक सुनील कुमार तथा किरण आई हॉस्पिटल    बीरगंज नेपाल के सौजन्य से आयोजित किया गया। उक्त शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवा दिया गया तथा आधी कीमत में चश्मा भी दिया गया। जिन मरीजों को आँख का औपरेशन कराना है। उनके आंख का ऑपरेशन शिविर के माध्यम से मात्र 2000 रूपये में ही मंगलवार को बीरगंज के किरण आँखा अस्पताल में होगा। मौके पर विशाल क्षेत्री,प्रतिक्षा क्षेत्री, हिमांशु कुमार हिमकर, संजीत कुमार सिंह,शितांशु कुमार रंजन मो.आलम सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.