Breaking News

सारण: पुलिस की लापरवाही से गयी नवजात की जान

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने रोकी थी गाड़ी

गजेन्द्र कुमार, दरियापुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के छपरा-हाजीपुर मुख्य पथ पर शीतलपुर बाजार के समीप पुलिस की लापरवाही से एक नवजात शिशु की मौत हो गयी।मृतक मटिहान गांव निवासी झमन नट का नाती बताया जाता है।इस घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार झमन नट की पुत्री और परसौना निवासी अनिल नट की पत्नी मन्जू देवी ने सोमवार की सुबह दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक शिशु को जन्म दिया।
जिसका जन्म के कुछ देर बाद स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर चिकित्सको ने उसे रेफरल अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।जिसके बाद परिजनों द्वारा एम्बुलेंस नही मिलने पर ऑटो से उसे हाजीपुर ले जाया जा रहा था।इसी दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार के मढ़ौरा आगमन को लेकर शीतलपुर परसा मोड़ के समीप पुलिस के द्वारा मुख्य पथ पर आवागमन बन्द कर दिया गया था।जिससे जाम की स्थिति उत्तपन्न हो गयी थी।इसी जाम में फंस जाने के कारण नवजात की मौत हो गयी।जिसके बाद परिजन एवम् स्थानीय ग्रामीण पुलिस पर आक्रोशित होकर घटना स्थल पर मौजूद दिघवारा बीडीओ तथा थाना की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।हालाँकि सभी  अधिकारी बाल बाल बच गए।घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुँचे मटिहान मुखिया चन्द्रशेखर सिंह एवम् अन्य अधिकारियो द्वारा  आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझा बुझाकर शांत कराया गया।वही मौके पर पहुँची दरियापुर,डेरनी परसा समेत कई थाना की पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।समाचार लिखे जाने तक किसी पुलिस पदाधिकारी से बात नही हो सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.