Breaking News

रक्सौल-नरकटियागंज रेल परिचालन हुआ शुरू...

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

घोड़ासहन : लगभग 5 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत-नेपाल के सीमाई लोगों को  रविवार को खुशियाँ मिली।रक्सौल-नरकटियागंज रेलखण्ड अमान परिवर्तन के बाद रविवार को पुनः चालू हो गया।इस रेलखंड के परिचालन के लिए रेल मंत्री पियुष गोयल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व गिरिराज सिंह ने इसे रिमोट द्वारा उद्घाटन कर लोगों के बीच खुशियाँ बाँटी। वहीं 12 बजकर 45 मिनट पर भाजपा के स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने स्पेशल ट्रेन संख्या 05585 को हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके लिए रक्सौल स्टेशन पर एक समारोह का आयोजन भी किया गया।जिसमे लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गयी थी। वहीं इसके पूर्व तैयारी की समीक्षा व निरीक्षण को लेकर डीआरएम रविन्द्र जैन व सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार समेत रेलवे के वरीय अधिकारी शनिवार से ही रक्सौल में कैम्प किये हुए थे, गौरतलब है कि इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन आरंभ होने को ले कर लोगों में काफी हर्ष है। इसके लिए ट्रेनों की समय सारणी भी जारी कर दी गई है। पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नरकटियागंज -रक्सौल रेल खंड में परिचालित होने वाली 2 जोड़ी ट्रेनों के समय सारणी की स्वीकृति दी है। उक्त बावत स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि नरकटियागंज रक्सौल रेलखंड में ट्रेनों के परिचालन का समय सारणी स्टेशन पर चस्पा दिया गया है। इन ट्रेनों में कुल 12 बोगियां लगेंगी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम श्री जैन ने बताया कि इस रेलखंड में 22 बड़े पूल एवं 32 छोटे पूल हैं, जबकि 4 स्टेशन एवं 2 हॉल्ट से होकर यह रेलगाड़ियाँ 42 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
वहीं सांसद डॉ. जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बेहद खुशी वाला दिन है, मेरी हमेशा से यह कोशिश रही है और रहेगी कि जनता की सेवा करता रहूँ। बता दें कि इस खंड में फिलहाल दो ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है, जिससे लोगों को राहत मिली है। इसके पूर्व लोगों को नरकटियागंज जाने के लिए सुगौली व बेतिया के रास्ते होकर गुजरना पड़ता था, जिसके कारण दूरी दोगुना से अधिक हो जाती थी और लोगों को अधिक पैसा व समय गंवाना पड़ता था। वहीं रविवार को पहली ट्रेन को गार्ड विकास कुमार सर्राफ के नेतृत्व में लोको पायलट पीसी बादल, सहायक लोको पायलट सतीश कुमार लेकर रवाना हुए।  मौके पर बाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे, युवा रालोसपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी प्रभुनारायण,  जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह,आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पड़ित, एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी संजय कुमार झा, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार,सहित सैकड़ों लोग व रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.