Breaking News

वरीय पत्रकार व राज्य सभा सांसद हरिवंश जी को उप सभापति बनने पर अर्जुन भारतीय ने दी शुभकामनाएँ

डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा।
वरीय पत्रकार एवं जदयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश जी आज उच्च सदन राज्य सभा के उपसभापति निर्वाचित घोषित किए गए। सीधी लड़ाई में उन्हें 125 तथा प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को 105 मत प्राप्त हुए।
         
  हरिवंश जी मूल रूप से पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कई पत्र -पत्रिकाओं में पत्रकारिता के नए- नए मानदंड स्थापित किए। कोलकाता से प्रकाशित साप्ताहिक "रविवार" को छोड़ने के बाद वेझारखंड रांची से प्रकाशित दैनिक "प्रभात खबर" को प्रधान संपादक के रूप में शिखर पर पहुंचाया। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर से गहरे रूप में जुड़े हुए थे। 1991 में जब चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बने ,तब उन्होंने हरिवंश जी को अपना प्रेस सलाहकार बहाल किया था। उस दायित्व  का निर्वहन भी हरिवंश जी ने गरिमा एवं मर्यादा के साथ बखूबी निभाया था।
                    हरिवंश जी को देश-दुनिया की गहरी जानकारी है। बार-बार विदेशी दौरे से उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से गहनतम जानकारियों को लोगों तक पहुंचाया है। बहुत ही बारीक जानकारी ।बहुत ही गहराई से। हमें बहुत भरोसा है कि वे सियासी दुनिया में ऊंचे एवं एक संवैधानिक पदपर आसीन हुए हैं ,तब यहां भी वे सियासी मानदंड की परंपरा को अपनी खूबियों से शिखर पर पहुंचाने में कामयाब बनेंगे। उन्हें हमारी मंगलकामना /शुभकामना /बहुत-बहुत बधाई!!- अर्जुन भारतीय, सदस्य, हिंदी सलाहकार समिति ,केंद्रीय कृषि मंत्रालय.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.