Breaking News

ब्रेकिंग: बरात से लौट कर घर डोली आनी थी पर लौट आई दूल्हे की बड़े भाई अनिल की अर्थी

विकाश कुमार, सारण। 
परसा प्रखंड के परसौना निवासी स्व सत्यनारायण साह की छोटे पुत्र अवधेश साह की शादी थी  सज-धज के घर से बरात नगरा दयालपुर के लिए निकली थी। दूल्हे की बड़े भाई अनिल साह सभी बराती को निकाल कर अपने पड़ोसी मित्र रामानंद साह के पुत्र अनिल साह के साथ अंतिम में बाइक से निकल पर महज घर से 10 किलोमीटर दूर परसा सोनहो पथ पर हरपुर के पास पहुँच कर दोनों दोस्त रुक कर पेशाब करने लगे तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौद दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे की ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर तेजी से निकलकर भाग निकला हम लोगों ने स्थानीय पुलिस की सूचना दी। सूचना मिलते थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव घटनास्थल पहुच दोनों युवक को उठा कर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र आये।दूल्हे की भाई अनिल की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी।वही मृतक के साथी अनिल की सासे चल रही थी। डॉ ने प्रथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया पीएमसीएच में इलाज के दौरान अनिल की भी मौत हो गए। देर रात जैसे ही सूचना लड़की वाले की घर पहुंची कि सभी बराती बिना शादी हुए वापस लौट आई।
दूल्हे की मृतक भाई अनिल की दोस्त 32 वर्षीय अनिल कुमार साह के बुजुर्ग पिता रामानंद साह अपने दरवाजे पर बैठे सभी लोग को देख आशु बहैय जा रहे थे पुत्र मौत की खबर सुन देह पर पहात टूट पड़ा था।
मृतक अनिल के दो लड़की हैं पांच वर्षीय  निहालीक कुमारी दूसरी दो वर्षीय आराध्या माँ को रोते देख मुह निहार रही थी ।वही अनिल की  पत्नी राधा देवी की गर्भ में लगभग नव माह की बच्चा भी पल रहा रहा है घर वाले ने बताया कि पत्नी को आठ दस दिन में बच्चा भी होने वाला है।एक ही गांव में दो युवक की सुबह जगते ही लोगों ने जैसे ही मौत की खबर सुन अबाक रहे गए किसी को विश्वास ही नही ही रहा था कि ऐसी घटना घटी है दोनों घरों में रोने की आवाज सुन पुरे गाँव मे मातम पसरी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.