कोटवा में बम बंधाते समय हुआ विस्फोट , तीन लोग घायल
अजीत कुमार सिंह कोटवा।
कोटवा थाना क्षेत्र के चिउटाहां में बम विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बम बांधने के दौरान विस्फोट होने की बात सामने आयी है। पुलिस कार्रवाई की डर से परिजनों द्वारा घायलों का इलाज गोपनीय ढंग से कराया जा रहा है। घटना गुरुवार को दोपहर की है। बम के काफी शक्तिशाली होने की बात सामने आ रही है। बम के आवाज से पूरा इलाका दहल गया। पुलिस घटना से इंकार नहीं कर रही है लेकिन कुछ स्पष्ट भी नहीं बता रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा गुप्त रुप से झाड़ी में बम बनाया जा रहा था इसी दौरान बम फट गया। बम विस्फोट की आवाज पर कई लोग उक्त स्थल पर पहुंचे। दो लोग लहुलहुआन पड़े थे तथा एक व्यक्ति के पैर से खून निकल रहा था। घायलों को तत्काल परिजनों द्वारा इलाज के लिये ले जाया गया। सभी घायलों का मोतिहारी में किसी गुप्त स्थान पर इलाज कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.