Breaking News

दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और श्रवण यंत्र का किया गया वितरण



मोतिहारी(पु च):- बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा प्रभाग अन्तर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र मोतिहारी में दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल , व्हील चेयर, श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखेन्द्र दास ने बताया कि दिव्यांग बच्चों का सेवा करना हीं परम धर्म है।  वितरण करते हुए प्रखंड साधनसेवी (समावेशी शिक्षा) डा. राजीव कुमार सिन्हा द्वारा ट्राई साइकिल , व्हील चेयर और श्रवण यंत्र के उपयोग के बारे  में बताया गया। तकनीकी सहायक कुबेर पाण्डेय ने बताया कि राजकुमार पिता खूबलाल सहनी, गुड्डू कुमार पिता अवधलाल सहनी झिटकहियां सेमरा निवासी आदि को ट्राई साईकिल, व्हील चेयर और श्रवण यंत्र दिया गया। मौके पर प्रखंड साधनसेवी संजय  कुमार, उमेश कुमार , भारत भूषण सिंह आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.