Breaking News

आर्मी सुपुत्र को आशीर्वाद देने पहुंचे भारत के चर्चित रेत कलाकार मधुरेंद्र


घोड़ासहन से चंपारण टुडे ब्यूरो चीफ एडिटर सुभाकर कुशवाहा की रिपोर्ट

घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण) : थाना क्षेत्र के अठ्मुहान गांव निवासी व देश की सेवा के लिए सरहदों पर अपनी जान की बाजी लगाकर हम लोगों को सेवा कर रहे आर्मी के जवान विजय कुमार के दूधमुंहे दुसरे सुपुत्र के छठीयार अवसर पर शुक्रवार की देर शाम कोरैया गांव पहुंचे भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र ने बच्चों को आशीर्वाद देते कहा कि यह लड़का होनहार है। यह भी अपने पिता की तरह वीर और साहसी होगा और अपने समाज और देश के लिए अच्छा काम करने कि उम्मीद जताते उन बच्चों का सफल, सुखद एवं निरोग जीवन का कामना करते बधाइयां दी। मौके पर उपस्थित डॉ राजेश्वर प्रसाद, देवानंद कुशवाहा, रमेश कुमार, लालबाबु शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.