छपरा बी०एड० शुल्क को लेकर छात्रों से हो रही सपथ-पत्र के साथ बलपूर्वक वसूली
छपरा से चम्पारण टुडे संवाददाता विकाश कुमार की रिपोर्ट
छपरा:- सत्र 2017/19 के छात्रों से जबर्दस्ती सपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करा वसूली जा रही द्वितीय वर्ष की राशि।राज्यपाषर्द अमित नयन ने कहाँ कि पहले छात्रों को गुमराह कर 42,000 राशि अदा करने के लिए कहा गया।जब छात्र द्वितीय वर्ष का शुल्क जमा करने गये तो, वहाँ सबसे पहले उन्हें एक सपथ-पत्र बलपूर्वक भरने पे छात्रों को मजबूर कर कहा जा रहा है, कि माननीय उच्च न्यायालय एवं राज्यभवन द्वारा जारी शुल्क1,50840 रुपये आपको अदा करनी हीं होगी।फिलहाल 42,000 की राशि आपलोग अदा करें,सर्तानुसार शेष राशि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय पे आपलोग उसका भुगतान करेंगे।उन्होंने कहा की छात्रों के साथ सरकार एवं विश्वविद्यालय घिनौनी साजिश रच उन्हें शोषित कर उन्हें उच्च शिक्षा से वंचित करने का पुरा प्रयास कर रही है।जिसे AISF कतई बरदाश्त नहीं करेगा।सडक़ों से सदनों तक हमारा संधर्ष न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन करते रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.