दिवंगत शिक्षक अभय कुमार सिंह के शोक संतप्त परिवार से मिला बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
आज गुरुवार को दिवंगत शिक्षक अभय कुमार सिंह के शोक संतप्त परिवार से मिला बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के संस्थापक सह संरक्षक श्री रामपुकार सिन्हा , जिला अध्यक्ष गोलू सिंह , जिला सचिव संतोष सिंह, जिला मीडिया प्रभारी , आलम आजाद , मुकेश सिंह, राहुल सिंह , सीमा कुमारी और विकाश सिंह इत्यादि मौजूद थे मौके पर गोलू सिंह ने SP, DSP और थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात कर दोषियों की गिरफ़्तारी के साथ-साथ हरसिध्दि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के ऊपर FIR की माँग की गई। सूत्रो से ज्ञात हुआ हैं कि मृत शिक्षक अभय सिंह BEO और BRP के प्रतारणा से तंग आ कर आत्महत्या की। ग़ौरतलब हो कि अभय कुमार सिंह UMS पवारिया टोला मुरारपुर में पदस्थापित थे । जिन्होंने विगत 24 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.