बेतिया (प. च.) लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संपन्न
रामगढ़वा से चम्पारण टुडे संवाददाता डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट
बेतिया:- बेतिया में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक पश्चिमी चंपारण के जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुई ।जिसमें 2019 में होने वाले लोकसभा आम चुनाव तथा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सुझाए गए 23 सूत्री बूथ आधारित कार्यक्रम के कारगर कार्यान्वयन हेतु गहन विचार -विमर्श किया गया। प्रदेश पार्टी के महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के 23 सूत्री कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डाला।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू देवी ने पार्टी की चुनावी रणनीति पर प्रकाश डाला।वहीं बेतिया लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी उमा कांत झा ने भी पार्टी के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। बैठक को चनपटिया के भाजपा विधायक प्रकाश राय तथा रक्सौल जिला भाजपा के अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने अपने महत्वपूर्ण विचार पेश किया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.