ख्वाब फाउंडेशन ने कलाम को सलाम कार्यक्रम से कलाम को दी श्रद्धांजलि
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
डा. कलाम साहब की तीसरी पुण्यतिथि पर ख्वाब फाउंडेशन के तत्वावधान मे "कलाम को सलाम" कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर जिले के कप्तान श्री उपेंद्र कुमार शर्मा जी, मशहूर चिकित्सक सह समाजसेवी एवं ओजस्वी वक्ता डा दीपक कुमार जी, टैक्स कंसलटेंट मनोज कुमार जायसवाल जी, डा.आलम, पूर्व प्रमुख सुमित्रा यादव जी ने संयुक्त रूप से किया। सबों ने कलाम साहब के विजन 2020 के सपनों को पुरा करने हेतु युवाओं से निवेदन किया।
ख्वाब फाउंडेशन के डायरेक्टर मुन्ना कुमार जी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया एवं कलाम साहब के सपनों को पुरा करने हेतु अपने संकल्प को दुहराया। कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया। मोतिहारी के राजू बैठा जी को "ग्रामीण रत्न सम्मान" जमुई के विवेक कुमार लक्की को" साईकिल मैन औफ बिहार" आइटी क्षेत्र के युवा पटना के विपुल शरण जी को "यंग एचीवर एवार्ड" सेल्फी विथ ट्री के जनक समस्तीपुर के राजेश कुमार सुमन, बांका की सुप्रिया भारती को चंपारण से हरिशंकर पासवान, उर्मिला देवी, केशव कृष्णा, सत्येन्द्र कुमार, वैशाली से प्रीति कुमारी आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जूही जायसवाल एवं अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अभिलाषा भारती, मनीषा जायसवाल, अनोखी कुमारी, अन्नू, सलोनी, निवेदिता, शिवानी, निकिता, उज्जवल कुमार, अद्यानन्द, जीतन पासवान, प्रणय, विवेक हेमंत आदि ने योगदान दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.