Breaking News

बंजरीया प्रखंड के मोखलिसपुर मे सड़क पर कीचड़ होने से पैदल चलने वाले राहगीरो एवं गाड़ीयो के आवागमन मे हो रही है परेशानी



बंजरीय(पूoचo) से डॉo गोपाल कुमार सिंह की रिपोर्ट

बंजरीया, पूर्वी चम्पारण। :-बंजरीया प्रखंड के मोखलिसपुर से सेमरा एनएच 28 को जोडने वाले प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना से कई वर्ष पूर्व मे पास होकर शिव स्वाती कॉन्स्टक्सन कंपनी को मिला लेकिन नियत समय मे काम नही कर सकने के कारण ब्लैक लिस्टेड किया गया, जिसके कारण सड़क का निर्माण नही हो सका। समय से उक्त सड़क का निर्माण नही होने से बरसात के मौसम मे कीचड होने के कारण बारिश के साथ ही सड़क पर राहगीरो को पैदल चलने एवं गाड़ीयो के परीचलान मे परेशानी हो रही है। मोखलिसपुर गांव मे पूर्व मुखिया के घर के सामने से हाई स्कूल से नजदीक तक सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है।
इस सडक का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग ग्रामीण ने सरकार एवं जिला प्रशासन से कि है। तथा ग्रामीणो ने कहा है कि यह सडक 2019 चुनाव से पहले नही बना तो हमलोग वोट बहिष्कार करने का फैसला करेगें ।
माग करने वालो मे प्रमुख रूप से पूर्वी चम्पारण जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला महासचिव गोविंद सिंह, युवा समाजसेवी डॉ.गोपाल कुमार सिंह, अंशुमान कुमार सिंह, बसंत यादव, परमा यादव, भुलावन मिया, भुता सहनी, कादिर अहमद, अहमद शेठ, गुडडु सिंह, अरविंद यादव, अजय सहनी, राधा महतो, भोला सिंह, सफु मिया, भुतेली राय, रवि कुमार, सनेही यादव, विनय यादव आदी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.