Breaking News

12 जुलाई को पटना में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मेलन को सफल बनाने हेतु हुई बैठक




बैठक में रक्सौल जिला उपाध्यक्ष नीलू सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

रामगढ़वा से चम्पारण टुडे संवाददाता डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट 


रामगढ़वा:- सांगठनिक जिला भाजपा, रक्सौल की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक रामगढ़वा के एक आवासीय होटल में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 12 जुलाई को राजधानी पटना में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मेलन में चंपारण से हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं  अन्य लोगों को शरीक कराने का निर्णय लिया गया।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए माननीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल तथा प्रदेश पार्टी की ओर से पश्चिमी चंपारण (बेतिया) लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए जय कृष्ण झा ने 2019 में होने वाले लोकसभा के आम चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को कमरकस लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने ,बूथ कमेटी को धारदार बनाने, नए बूथ निर्धारण तथा मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने की दिशा में जागरुक एवं  सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। बैठक को  प्रमुख रुप से पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता ,अर्जुन भारतीय ,प्रोफेसर अनिल कुमार सिन्हा इत्यादि लोगों ने संबोधित किया। मौके पर प्रदीप सर्राफ, राजू भगत, वरुण सिंह, सुगौली विधानसभा क्षेत्र के  पालक बिपिन बिहारी सिंह, अशोक पांडे, लालबाबू सिंह, गुड्डू सिंह, मनीष दुबे, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी ,अंकुर चौधरी ,शशि भूषण सिंह ,दीपक सिंह, छोटू तिवारी, रामयश सिंह ,श्रीमती रूबी श्रीवास्तव तथा गंगा राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । बैठक की शुरुआत में जिला पार्टी की उपाध्यक्ष नीलू सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.