Breaking News

सारण :ग्रामीणों के चंदे से बना बैकुण्ठपुर चिन्तामनगंज में गण्डकी नदी पुल

विकास कुमार।
गड़खा प्रखंड के बैंकुठपुर में ग्रामीणों ने ख़ुद बनाया गंडक नदी पर पुल आम जन के चन्दे से नदी पुल का निर्माण कर एक नया इतिहास बना डाला|इसके पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं ग्रामीणों की सहयोग से चचरी पुल से लोग आया जाया करते थे उसके ऊपर लोहे के चदरि बिछाया गया|इस गाँव के ग्रामीणों मे काफी खुशी की लहर हैं|
सताधारी एवं विरोधी पार्टी के रहनुमा आखिर चुनाव के पहले तरह तरह की दावे करते हैं आश्वासन देते हैं। गरीब जनता को अनेके तरहों के सपने दिखाए जाते है, और जितने के बाद वह दावे नेताओं को याद ही नही रहता हैं।
गग्रामीणों बे बताया कि एक इस पुल के नही होने से दूसरे गांव घूमकर जाना पड़ता है तो 7 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता हैं |वही इस पूल के हो जाने के बाद महज 10 मिनिट के साथ 3 किलोमीटर ही दूरी तय करना पड़ेगा यहां के स्थानीय छात्र एवं छात्रों में काफी खुशी है|
लगभग लाखो की लागत से यहां पर ग्रामीणों की कठिन परिश्रम ओर मेहनत के साथ उनके सहयोग से ग्रामीण जनता ने पुल का निर्माण कराया है |पुल के निर्माण में अवकाशप्राप्त शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, पूर्व बुडीसी रेखा देवी अनिल सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोलू कुमार, अजय सिंह, बंटी कुमार एवं सभी ग्रामीणों ने अहम भूमिका अदा किया है |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.