रामगढ़वा:- अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन
रामगढ़वा से चंपारण टुडे संवाददाता डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट
रामगढ़वा:- प्रखंड क्षेत्र के पखनहीया बाजार पर सोमवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रहस्त कुमार के द्वारा दवा वितरण कर किया गया। इस बाबत डॉ. प्रहस्त कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो एएनएम- कुमारी उषा व रीता कुमारी की नियुक्ति की गई है। जिनके द्वारा प्रतिदिन ओपीडी का संचालन तथा दवा का वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यहां प्रसव की सुविधा भी मुहैया कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि जब तक चिकित्सक की उपलब्धता नहीं हो जाती तब तक यहां एएनएम के द्वारा ही ओपीडी का संचालन किया जाएगा ।मौके पर फार्मासिस्ट मो.जियाउल हक, स्वास्थ्यकर्मी सुशांत कुमार, एएनएम कुमारी उषा ,रीता कुमारी, समाजसेवी धीरज कुमार गुप्ता ,प्रेम चंद्र तिवारी, वरूण श्रीवास्तव,संजय गुप्ता, ब्रजमोहन झा, रिंकू सिंह तथा प्रमोद श्रीवास्तव,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.