Breaking News

घोड़ासहन:-रक्सौल-नरकटियागंज स्टेशन सजधज कर सीआरएस के लिए तैयार, उत्तर बिहार के कई शहरोंं से दिल्ली की दूरी होगी कम...



घोड़ासहन: दरभंगा-नरकटियागंज रेल खंड पर रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज सैक्शन छोटी लाइन से बड़ी लाइन मे बदल कर तैयार हैं। कल रेलवे संरक्षा आयुक्त इस सैक्शन पर स्पीड ट्रॉयल करने रक्सौल मे होगें, इसके साथ ही दरभंगा-नरकटियागंज खंड पर ट्रेनों के परिचालन शुुुरू होने की उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी। संरक्षा आयुक्त अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे रक्सौल से मोटर ट्रॉली से इस खंड का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सिकटा होते हुए नरकटियागंज पहुँचेंगे, पुनः दोपहर में वाहा से स्पीड ट्रॉयल कर वह अपनी विशेष ट्रेन से वापस रक्सौल आयेंगे। इस निरक्षण से पूरे सीमावर्ती क्षेत के लोगो मे उत्सव जैसा माहौल
कल होने वाले ईस सीआरएस के लिए नरकटियागंज, रक्सौल, गौखुला और सिकटा मे त्यौहारों जैसा माहौल बना है,अब जब चार साल बाद एक बार फिर से ट्रेन दौड़ेने को तैयार हैं, तो स्थानीय लोगों की खुशी छुपाए नहीं छुप रही हैं। सीआरएस पूरा होते ही यह खंड भारत के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से सीधा जुड़ जायेगा और लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए अन्यत्र नहीं जाना होगा। सीधा रास्ता होने के कारण यह खंड भविष्य मे बहुत अहम मार्गों में से एक होगा, जो दिल्ली और गोरखपुर को उत्तर बिहार के कई शहरो से सीधा जोड़ेगा।
            विदित हो की कभी दरभंगा- नरकटियागंज छोटी रेल लाइन थी और यह रेलवे के लिए अतिमहत्वपूर्ण भी थी। पर अन्य लाइनों के बड़ी लाइन में बदलने और इसके छोटी लाइन रह जाने के कारण इसकी अहमियत घटती चली गयी । छोटी लाइन पर गंडक एक्सप्रेस और सप्त क्रांति लिक एक्सप्रेस का सफर लोगों को आज तक याद है, और इसकी यादे आखिरी सांसों तक इसमें सफर करनेवाले लोगों के जेहन मे बसी रहेगी। फिलहाल दिल्ली तक का यह नया रास्ता खोलेगी, जो दरभंगा-दिल्ली की दूरी 100किलोमीटर तक कम करेंगी। उत्तर बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी सहित कई शहरों की गोरखपुर तक सीधी रेल सेवा भी बहाल होगी और लोको रिवर्सल का समय भी बचेंगा

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.