Breaking News

देवघर का दुसरा रुप बाबा अनंतनाथ धाम है अकोल्ही:-



जीरादेई/सिवान से चंपारण टुडे संवाददाता आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट 



जीरादेई :-प्रखंड क्षेत्र के अकोल्ही गांव में अनंत नाथ धाम के प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को शिव चर्चा किया गया जिसमें  गांव गांव से महिला पुरुष भाग लिए और शिव जी के महिमा के बारे में सुना। मंच पर उपस्थित प्रवक्ता गण में कमलावती देवी, मिंटू देवी,अर्जुन यादव ,हरिहर यादव ,रागनी कुमारी ने  शिव को गुरु बनाने की सलाह लोगो को दी उन्होंने बताया कि शिव परम गुरु है वे निर्गुण और निरंकार ब्रम्हा है। उनकी आराधना करने से मानव भव सागर से पर हो जाता है ।
 मंदिर अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी मेला की तैयारी ग्रामीणो के सहयोग से किया जा रहा है कावरिया बम के लिए रहने ,खाने ,की सुबिधा प्रदान की जाएगी। वही समाजसेवी चंद्रमा सिंह ने कहा कि देवघर का दुसरा रुप है बाबा अन्नंतनाथ धाम यहॉ शिव भक्त दरौली से पैदल चलकर कॉवर लेकर आते है और बाबा का जलाभिषेक करते है ।  इस मौके पर राजद नेता हरेंद्र सिंह ,समाजसेवी चंद्रमा सिंह, अजित सिंह,मनन यादव, मुखिया पति ,राजकुमार जी ,मंदिर अध्यक्ष संतोष सिंह ,  ,बड़े सिंह, इंद्रजीत प्रसाद ,मुकेश पांडेय ,अमित ,उपेंद्र आदि समस्त ग्रमीण लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.