भोजपुरी में अश्लील गीत गाकर भोजपुरी समाज को अपमानित करने वाले के खिलाफ सिवान CGM मेंदर्ज कराई गईं प्राथिमिकी
विकास कुमार सारण।
लोकसंस्कृति की भाषा भोजपुरी में अश्लील गीत गाकर पुरे विश्व में फैले भोजपुरियां समाज को अपमानित करने वाले गायक गायिकाओं व भोजपुरी भाषा में अश्लील वीडियो बना कर भोजपुरियां गीत – संगीत व संस्कृति को बदनाम करने वाले म्यूजिक कंपनियों को सबक सिखाने के लिए भोजपुरिया युवाओं ने युद्ध का शंखनाद कर दिया है। भोजपुरी संगीत के नाम पर अश्लीलता पड़ोसने वाले इन लोगों के खिलाफ समाज को जागरूक कर के इनका बहिष्कार करने के साथ ही साथ इन्हें दंडित करने के लिए कानून की भी सहायता लेने का कार्य शुरू हो गया है।
गौरतलब हो कि भोजपुरी भाषा, संगीत, साहित्य व संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रहे युवाओं का अंतरराष्ट्रीय संगठन “आखर” से जुड़े सीवान के युवा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुधीर कुमार सिंह उर्फ नन्हे भाई ने भोजपुरी लोकसंगीत में अश्लीलता पड़ोसने वाले गायक राकेश मिश्रा, भोजपुरी में अश्लील वीडियो कैसेट जारी करने वाली कंपनी एस आर के म्यूजिक कंपनी, मुबंई, गीतकार सुमीत सिंह चन्द्रबंशी, संगीतकार रजनीश मिश्रा व सह गायिका हनी बी के खिलाफ सीवान CJM के न्यायालय में सोमवार को एक प्रतिवाद दायर किया।
नन्हे भाई के ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ,अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह व अधिवक्ता कमल किशोर सिंह ने सीवान CJM के न्यायालय प्रतिवाद दायर किया।
CJM सीवान अरविंद कुमार सिंह ( क्रमांक :01) ने आवेदक के अधिवक्ताओं के तर्क को सुनने के बाद आरोपित राकेश मिश्रा व उनके साथियों के खिलाफ भादवि 153 ए , 295 ए , 294, 298, 120 बी / 34 के तहत मुकदमा
संख्या 1597/ 2018 दर्ज कर लिया।
इस मौके पर आवेदक नन्हे भाई ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसे कई गायक चन्द रूपये की लालच में अपने गीतों के माध्यम से हमारी भोजपुरी संस्कृति को बदनाम कर रहे है। अभी तक इन लोगों को समझाया जा रहा था, लेकिन अब समझने व समझाने का दौर खत्म हो गया है। अब इन्हें कानून के माध्यम से दंडित किया जाएगा। वहीं “आखर” के स्थानीय संयोजक भास्कर रंजन ने कहा कि इन अश्लील गायकों गायिकाओं को समझाने से इनके दिमाग में हमारी बाते समझ में नहीं आ रही है। अब इन्हें कानून के माध्यम से दंडित किया जाएगा, और इसके बाद भी इन लोगों ने हमारी माई भाषा को अपमानित करना नहीं छोड़ा तो गांव – गांव में इनकी कुटाई होगी ।
इस मौके पर प्रतिवाद दायर करने वाले अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह व कमल किशोर सिंह ने कहा की हमारी टीम भोजपुरी भाषा के सम्मान के शुरू हुए इस लड़ाई को पुरी तरह निशुल्क लड़ेगी । हमारी टीम “आखर” को निशुल्क कानूनी सलाह देगी, अगर जरूरत पड़ी तो हम “आखर” को आर्थिक सहायता भी करेंगे। यह लड़ाई अब पुरे भोजपुरियां समाज की है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.