मोतिहारी : होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छात्रों से अवैध वसूली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा सम्भाला
प्रमोद कुमार, मोतिहारी।
👉हड़ताल 6ठे दिन भी जारी
👉कॉलेज अस्पताल सेवा ठप
आज लगातार 6ठे दिन रामेश्वर दास केडिया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल बारियरपुर मोतिहारी के सभी छात्र एवं छात्राओं ने एक साथ कॉलेज प्रशासन के अवैध वसूली, पठन-पाठन नियमित कर वर्ग संचालन की मांग को ले कर धरना पर बैठे हुए हैं। नियमित वर्ग ब्यवस्था की मांग करने पर बी एच एम एस के तृतीय वर्ष के छात्र आतिश कुमार को कॉलेज प्रशासन ने निष्कासित कर दिया है |बिना कारण बताये ही निष्कासन और सभी छात्रों को धमकी दिया जा रहा है | सभी छात्रों को एक साथ कॉलेज से निष्कासन कर दिया जाएगा और साथ ही 30 दिनों के लिए कॉलेज को बंद कर दिया गया है|आक्रोशित छात्रों ने अपनी उपरोक्त मांग को ले धारणा पर डटे हुए हैं|हालकि आज छठे दिन के हड़ताल जारी रहने तक कॉलेज प्रशासन ,जिला प्रशासन स्थानीय विधायक, सांसद के कान पर जु तक रंगने की भनक नहीं मिलने से छात्रों के आक्रोश में ईजाफा होता जा रहा है |छात्र कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ लगातार धारणा जारी रखने की अपनी कटिबद्धता दुहराई है और जब तक मांग पूरा नहीं किया जायेगा आन्दोलन जारी रखने की बातें कह रहे हैं |
छात्रों का कहना है कि अगर 9 जुलाई तक हम लोगो के मांग को पूरा नहीं किया गया तो आन्दोलन उग्र रूप धारण कर सकता है जिसके लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा |
आज मोतिहारी शहर के मशहूर डॉक्टर परवेज़ अजीज ने छात्रों से मुलाकात कर समस्या के समाधान करवाने के लिए पहल करने का आश्वासन दिया | फलतः भूख हड़ताल की योजना तत्काल स्थगित कर दिया गया है|हालाकि आन्दोलन का धरणा नियमित रूप से चलता रहेगा|

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.