युवा संवाद का प्रतिनिधिमंडल मिला ज़िला परिवहन पदाधिकारी से मिलकर कई मुद्दा पर की चर्चा।
सारण: दिनांक 31 जुलाई 2018 को युवा संवाद का प्रतिनधिमण्डल बिहार प्रदेश के युवा नेता डॉ विशाल सिंह राठौर के नेतृत्व में सारण ज़िला परिवहन पदाधिकारी से मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए अतिशीघ्र इसके निराकरण की मांग की। जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय छपरा शहर बीचो बीच के मुख्यमार्ग NH19 और छपरा कचहरी-साँढा ढ़ाला ओवरब्रिज के पास अवैध तरीके से टेम्पू, ट्रक-बस और कई छोटी बड़ी गाड़िया लगी रहती है, जिससे आये दिन घटना-दुर्घटना घटती रहती है यहाँ तक ओवरब्रिज पर कई बार दुर्घटना में लोगो की जान भी जा चुकी है।
ओवरब्रिज के उतरी और दक्षणि छोर पर जिस तरीके से टेम्पू पिकअप व अन्य गाड़िया लगी रहती है वैसे आये दिन घटना दुर्घटना घटती ही रहेगी। अभी छपरा शहर में स्नातक की जाे परीक्षा चल रही है जिसमे हजारो छात्र-छात्रा व उनके परिजनों का मुख्य मार्ग NH19 और ओवरब्रिज है जिनसे उन्हे भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं । यदि जल्द से जल्द इसपर कोई ठोस कदम नही उठाया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इस पर ज़िला परिवहन पदाधिकारी ने कहा की वह खुद बीच-बिच में जाकर उन जगहों पर अवैध रूप से लगी गाड़ियों की जाँच करेंगे और जो दोषी पाये जायेंगे उनपर क़ानूनी कार्यवाही भी की जायगी। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से छात्र नेता शैख़ नौशाद, पवन श्रीवास्तव, पवन उपध्याय, राजन सिंह इत्यादि थे

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.