Breaking News

सारण: स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप का हुआ समापन।

सारण: आज मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज इकाई छपरा के द्वारा भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय तथा  UGC के निर्देशानुसार आयोजित स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप (1 मई से 31 जुलाई) 2018 का समापन चयनित ग्राम दलित बस्ती उतरी दहियावां टोला में स्वच्छता मील का आयोजन कर किया गया । तथा बस्ती के बच्चों महिलाओं एवं बुजुर्गों से आग्रह किया गया कि  अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखें तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें ताकि हम बापू के सपने को साकार कर सकें। ज्ञात हो कि स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के तहत पिछले 3 महीनों में बस्ती में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक जागरूकता रैली वाल पेंटिंग पेंटिंग प्रतियोगिता शौचालय निर्माण घर का सम्मान जागरूकता आदि का आयोजन कर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा बस्ती के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया । समापन के मौके पर बस्ती के बच्चों एवं महिलाओं के साथ बस्ती में एक जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के सपने को साकार करने हेतु सबसे अपील की गई तथा अंत में स्वच्छता शपथ का आयोजन कर स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया गया एंव  लोगों से अपील की गई कि वह खुले में शौच ना जाए एवं हमेशा  शौचालय का उपयोग  करें। इस अवसर पर राष्ट्रपति से सम्मानित मंटू कुमार यादव प्रिंस कुमार मुकेश पंडित कुमारी अनिषा सनी सुमन मोहम्मद शमशाद रोशनी रौशन आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.