Breaking News

5 अगस्त को किरण आई हॉस्पिटल बीरगंज नेपाल के सौजन्य से एम.के.मिशन हाई स्कूल परिसर में लगेगा निःशुल्क शिविर

डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा।
प्रखंड क्षेत्र के एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया के परिसर में किरण आई हॉस्पिटल बीरगंज नेपाल ,एम.के.मिशन हाई स्कूल रामगढ़वा तथा गुड़िया बस सेवा रक्सौल  के सौजन्य से 5 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक निःशुल्क आई शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अनुभवी  चिकित्सकों के द्वारा आँख प्रत्येक बीमारी का जांच आधुनिकतम मशीन से किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा। जांचोपरांत जरूरतमंद मरीजों को आधी शुल्क में चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर के माध्यम से मात्र 2000  रुपये में आँख के मोतियाबिंद तथा अन्य बीमारियों का ऑपरेशन किया जाएगा । जिसमें रगत जांच, लेंस, काला चश्मा तथा दवाईयां भी दी जाएगी। उक्त आशय की जानकारी किरण आई हॉस्पिटल प्रबंधक के द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.