कोटवा :- शराब लदी बोलेरो को पुलिस ने किया बरामद , चालक फरार।
कोटवा से चम्पारण टुडे संवाददाता अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट
कोटवा:- राजपुर मार्ग में भोपतपुर ओपी अन्तर्गत बिशुनपुर भगाडी पेट्रोल पंप के पास से बोलेरो में लदी हरियाणा निर्मित रॉयल स्टेग ब्रांड का विदेशी शराब पुलिस द्वारा बुधवार को जब्त किया गया है। जब्त 697 बोतल शराब में 375 एमएल का 303 पीस ,180 एमएल का 394 पीस के साथ बोलेरों जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 04 बी-0086 को भी जप्त किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.