Breaking News

आमोदेई में प्रमोद कुशवाहा के दरवाजे पर मनाया गया डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस



रक्सौल/रामगढ़वा से चम्पारण टुडे संवाददाता डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट

रामगढ़वा/रक्सौल:-स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के आमोदेई गांव में बुधवार को रामगढ़वा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा के दरवाजे पर सांसद संजय जयसवाल की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया गया।देश भर में इस कार्यक्रम को 23 जून से 6 जुलाई तक बलिदान दिवस के रूप में सभी पंचायतो में मनाया जा रहा है। गौरतलब हो कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के देश हित में दिए बलिदान की जानकारी दी जा रही है।मौके पर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजू भगत ,प्रखंड महा मंत्री राजा सहनी ,प्रखंड मंत्री विजय प्रसाद,पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह,विधायक मिडिया प्रभारी अश्विनी झा,प्रदीप यादव,   देवेंद्र दास,जगजीवन राम ,शिव राम,राजन गुप्ता तथा अच्छे लाल शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.