Breaking News

छात्रों की समस्याओं के खिलाफ AISF 23 जुलाई को करेगा राजभवन मार्च। राजभवन मार्च में सारण जिले की छात्र-छात्राओं की होगी बरी भुमिका।




सारण से  पन्नलाल कुमार की रिपोर्ट

सारण:- आज दिनांक 20 जुलाई 2018 को ऑल इन्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) सारण जिला परिषद् की बैठक मंजर रिजवी भवन छपरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साथी राजीव कुमार ने किया।अध्यक्षता     
करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार UGC को खत्म कर उच्च शिक्षा को बर्बाद कर देना चाहती है जिसका हम कड़े शब्दों में निन्दा करते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से 23 जुलाई राजभवन मार्च (चन्द्रशेखर आजाद जन्म दिवस), जेपीयू में व्याप्त छात्र समस्याएं वह निदान, सदस्यता अभियान, आदि मशलों पर गम्भीर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि जेपी विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रही है,स्नातक उत्तीर्ण रजिस्ट्रेशन से वंचित छात्रों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, इन छात्रों के हित में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी विवि प्रशासन मौन है,जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।जेपीयू के इन सभी गम्भीर शैक्षणिक समस्याओं को 23 जुलाई को कुलाधिपति के समक्ष रखा जायेगा। राजभवन, विवि प्रशासन इन छात्रों के साथ जल्द न्याय नहीं करती है तो एआईएसएफ और उग्र आंदोलन करेगा। जिला सचिव ने कहा कि सारण जिले से 23 जुलाई को सैकड़ों छात्र-छात्राएं राजभवन मार्च में शामिल होंगे।वहीं राज्य परिषद् सदस्य अमित नयन ने कहा कि बी०एड की मनमानी शुल्क वृद्धि, एवं एकाएक बीएड द्वितीय वर्ष शिक्षण शुल्क में बेहिसाब बढ़ोतरी न तो न्याय संगत है और न हीं सैद्धांतिक। राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दायर न कर छात्र हितों की अनदेखी कर रही है, जिससे राज्य सरकार पर भी संदेह के घेरे में है। बैठक के अंत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई 2018 को होने वाले राजभवन मार्च में सारण जिले से भी सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, वहीं अगले महीने से एक साथ छात्र समस्या संग्रह व सदस्यता अभियान सभी कालेजों में चलाये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में सभी साथियों ने पद्म भूषण गोपाल दास नीरज जी के  निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में मुख्य रूप से विनय कुमार गिरि, विकास कुमार, बबलू   कुमार, आदित्य कुमार,आलोक कुमार विकास, अनमोल कुमार,नलिन कुमार, रत्नेश कुमार, रितेश कुमार सिंह, रवि तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.