डॉ कलाम एजुकेशनल फाउंडेशन के सदस्यों ने मनाई कलाम की तीसरी पुण्यतिथि
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
डॉ कलाम एजुकेशनल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ कलाम की तीसरी पुण्यतिथि संस्था के परिसर में माल्यार्पण कर मनायी गई। साथ ही इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के सितम्बर, अक्टूबर एवम नवम्बर बैच के छात्रों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र विद्रोही ने बच्चों को डॉ कलाम का अनुसरण करने की बात कही। इस मौके पर अनवर अली अंसारी, रविशंकर कुमार (बबलू), सुरेश कुमार, नज़मुद्दीन, श्याम किशोर, कुमार शुभम, किशन, सरफ़राज़ एवं अन्य छात्र उपस्थित थे।
डॉ कलाम एजुकेशनल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ कलाम की तीसरी पुण्यतिथि संस्था के परिसर में माल्यार्पण कर मनायी गई। साथ ही इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के सितम्बर, अक्टूबर एवम नवम्बर बैच के छात्रों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
![]() |
| LF सुरेश कुमार प्रमाण पत्र देते हुए। |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.