हिमांशु व अनुज का दरोगा में चयन सांसद ने दी बधाई ।
सिवान/जीरादेई से आदित्य कुमार सिंह कि रिपोर्ट
सिवान/जीरादेई:- प्रखण्ड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव तीतिरा टोले बंगरा के हिमांशु शेखर व अनुज कुमार सिंह ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक में अंतिम रूप से चयन हो गया है ।हिमांशु बंगरा गांव के शिक्षक दुर्गाप्रसाद सिंह के पुत्र है । उन्होंने बताया किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिये संकल्प व कड़ी मेहनत की जरूरत है ।उन्होंने देशरत्न राजेंद्र बाबू को अपना आदर्श बताया ।वही अनुज कुमार सिंह ने बताया कि जीरादेई की धरती से मेरा आत्मिक लगाव है और इस मिट्टी का बहुत ही आध्यात्मिक महत्व है जो मुझे सफलता की ओर ले जाती है उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम मरी बहाली सिपाही के पद पर हुई ।कुछ ही दिनों बाद उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पद पर नौकरी मिल गयी ।इसके बाद झारखण्ड में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है ।अनुज ने बताया कि राष्ट्रभक्त शहीद उमाकांत सिंह व राजेन्द्र बाबू मेरे जीवन के प्रेरणास्रोत है व और मेरा अंतिम लक्ष्य आईपीएस बनना है ।भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव ने दोनों युवाओं को धन्यवाद देते हुए बताया कि यह जिले के लिये गर्व की बात है उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र के बच्चे दूसरे दूसरे राज्य में जाकर नाम रौशन करते है । प्रखण्ड प्रमुख पुष्पा देवी, भाजपा नेता विनोद तिवारी, समाजसेवी चंद्रमा सिंह ,कवियत्री ऋतुजा सिंह बघेल ,हरिकांत सिंह ,कुमार गौरव बंटी ,बब्लू सिंह ,शिवम कुमार राजा ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह ,उमेश सिंह ,कलिंदर सिंह ,भाजपा नेता रामपुकार चौहान सहित काफी संख्या में लोगों ने बधाई दी ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.