Breaking News

सारण जिले में हुए सड़क दुर्घटना में भेल्दी थानाध्यक्ष की मौत|


✍भेल्दी सारण से चम्पारण टुडे संवाददाता पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट

सारण जिले में हुए सड़क दुर्घटना में भेल्दी थानाध्यक्ष की मौत
सारण:- सारण जिले के भेल्दी थानाध्यक्ष की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी है। शनिवार की देर रात्रि हुए सड़क दुर्घटना मे भेल्दी थानाध्यक्ष की मौत हो गयी है।
इस संबंध में बताया जा रहा है कि भेल्दी थानाध्यक्ष अमित कुमार शीतलपुर अमनौर मार्ग पर एक ट्रैक्टर को साइड करा रहे थे तभी सोनपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दिया।
भेल्दी थानाध्यक्ष अमित कुमार के अतिरिक्त उक्त ट्रैक्टर के ड्राइवर दिलीप नट के भी इस सड़क हादसे में मारे जाने की सूचना है। एक अन्य व्यक्ति की पहचान नही की जा सकी है। वहीं इस सड़क हादसे में कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सड़क हादसे में मृतको की संख्या और बढ़ सकती है।
शनिवार की रात्रि हुवे इस सड़क हादसे से पुलिसकर्मी समेत आमलोग स्तब्ध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.