Breaking News

सारण :उपहार में चार चक्का के लिए घर से मैके के लिए भेजा दूसरी शादी करने की धमकी

विकास कुमार, सारण। 
बनियापुर थाने के हरपुर दक्षिण टोला के नव विवाहिता को परिजनों ने उपहार के चार चक्का के लिए घर से मैके के लिए गाड़ी में बिठा दिया। नव विवाहिता बेबी देवी ने पिता के घर से वापस लौटकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उसने आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है |
बेबी देवी ने कहा है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ 23 अप्रैल 2017 को हरपुर दक्षिण टोला के सुभाष राय के साथ हुई थी जिसमें उपहार स्वरूप दो लाख रुपये नकद, एक लाख रुपये का अन्य सामग्री के साथ एक मोटरसाइकिल, 60 ग्राम सोना के आभूषण दिये गये थे लेकिन चार चक्का के लिए उसे मारने पीटने के साथ भुखे रखने की बात छ: माह बाद शुरू हो गया और 30 जून 2018 को उसे अपने पिता के पास जाने के लिए गाड़ी में बिठा दिया गया |
विवाद में बेबी देवी ने अपने पति के अलावे श्वसुर रितेश साह सास लगन देवी, गुलाबचन्द साह, रूपा देवी, रेणू देवी, रिंकु देवी, को मारने पीटने भुखे रखने के सांथ पति के दूसरे शादी कराने की धमकी देने के आरोप में नामजद कराया है |पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दिया है |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.