मोतिहारी: धारणा के तीसरे दिन होमियोपैथिक काॅलेज के छात्रों ने किया पुतला दहन
प्रमोद कुमार, मोतिहारी: रामेश्वर दास केडिया होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने धारणा के तीसरे दिन काॅलेज के मुख्य द्वार के समीप मुख्य मंत्री नितीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, व उक्त मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किए । धारणा के तीसरे दिन तक होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज प्रशासन या जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थीयो की मांगो के प्रति उदासीनता से होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी आक्रोशीत है ।वही चन्दन कुमार पूरी का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तब तक हमलोग लड़ते रहेंगे और जरूरत पड़ी तो रोड जाम नही तो आत्मदाह 10 जुलाई 2018 से बाध्य हो जायेगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.