Breaking News

मोतिहारी: एलआईसी एजेंट का बेटा बना सब इंस्पेक्टर मोतिहारी जिला से

प्रमोद कुमार, मोतिहारी: लहरों से डरकर नौका पार नही होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती इसी कहावत को चरितार्थ किया है विवेक कुमार ने जिन्होंने झारखंड सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता हासिल की है। विवेक पुलिस विभाग में कड़ी मेहनत और लग्न से यह मुकाम हासिल किया है। खाकी पहनने वाले विवेक की उपलब्धि से गाँव समेत पूरे जिले में खुशी की लहर है। ज्ञात हो कि विवेक छोटा बरियारपुर निवासी एलआईसी एजेंट लालबहादुर साह के पुत्र हैं। जो  माता रीता देवी ग्रहणी का कार्य करती है। जिला स्कूल मोतिहारी से वर्ष 2010 में मैट्रिक किया व एम.एस कॉलेज मोतिहारी से इंटरमीडिएट तथा 2017 में स्नातक की पढ़ाई पूरा किया।  विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजी शिवहर जिला निवासी तेजनारायण सिंह को दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.