Breaking News

रक्सौल से वाया घोड़ासहन, सीतामढ़ी होकर पटना जाने के लिए ट्रेन की उठी मांग

चम्पारण  टुडे, न्यूज़ डेस्क।
अब रक्सौल से छौड़ादानो, घोड़ासहन, बैरगनिया, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी होकर पटना जाने के लिए ट्रेन की मांग उठ रही है। इस बाबत डॉ कलाम एजुकेशनल फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष धर्मेंद्र विद्रोही ने रेल मंत्री पियूष गोयल को एक पत्र लिखकर बताया कि प्रातः 5:15 बजे 15202 इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करती है. जो 5:55 पहुंचकर सुगौली में नरकटियागंज से आने वाली 25202 इंटरसिटी के साथ जुड़कर पाटलिपुत्र के लिए 6:30 में प्रस्थान करती है. वापसी में 25202 पुनः सुगौली में दो भागों में विभक्त हो जाती है. रक्सौल से सुगौली के बीच रामगढ़वा एक मात्र स्टेशन है. वही रक्सौल से मुजफ्फरपुर के लिए 55226 पैसेंजर ट्रेन 5:55 में है. जो सुगौली 6:37 बजे पहुँचती है. अगर 55226 को रक्सौल से 5:30 में प्रस्थान कराया जाए तो रक्सौल और रामगढ़वा के यात्रिओं को सुगौली से इंटरसिटी एक्सप्रेस मिल जाएगी. वही 15201 रक्सौल से वाया सीतामढ़ी होकर चलाया जाए तो यह ट्रेन छौड़ादानो, घोड़ासहन, बैरगनिया, रुनीसैदपुर जैसे स्टेशनओ से होकर पाटलिपुत्र को जाएगी तो रेलवे को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी तथा ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे. क्योंकि इस मार्ग पर मुजफ्फरपुर व पाटलिपुत्र के लिए कोई ट्रेन नहीं है.


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.