रक्सौल:- जन परिवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रेलवे मंत्रालय, पथ निर्माण विभाग और नगर विकास विभाग से आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग।
रक्सौल/रामगढ़वा से चम्पारण टुडे संवाददाता डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट
रक्सौल:-रक्सौल स्टेशन रोड की बदहाली के बारे में आज सम्माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रेलवे मंत्रालय, पथ निर्माण विभाग और नगर विकास विभाग को अवगत कराते हुए इसका शीघ्र निर्माण कराये जाने की मांग की गई है। यह मांग समाजसेवी डा. स्वयंभू शलभ ने जन परिवाद के माध्यम से की है।जिसे सभी विभागों में निबंधित कर लिया गया है।
बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल का सबसे महत्वपूर्व रोड... स्टेशन रोड...जो मुख्य मार्ग को रक्सौल स्टेशन से जोड़ता है... दशकों से जर्जर अवस्था में है
![]() |
| रक्सौल रेलवे स्टेशन के पास का बेहाल रोड की स्थिति। |
खुले हुए नाले में बजबजाती गंदगी... सड़क पर पसरा कीचड़ और कूड़ा कचरा...अंदाजा लगाना मुश्किल है कि गढ्ढा कहां है और सड़क कहां.. ? उसी गलीज में रेंगते वाहन और साँस रोके ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते भागते यात्री। यही नजारा है नेपाल के मुख्य द्वार पर बसे इस स्टेशन रोड का।
जबकि यह सड़क ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त रक्सौल रेलवे स्टेशन समेत देश की नवरत्न कंपनियों में शामिल इंडियन आयल डिपो से जुड़ी है । लेकिन आज तक इसकी दशा को सुधारा नहीं जा सका। वैसे यहां के नगर परिषद ने भी बरसात पूर्व नालों की उड़ाही कराया जाना जरूरी नहीं समझा। नाले जाम हैं। सारी गंदगी सड़क पर पसरी है।
इस सड़क से देश विदेश के सैकड़ों पर्यटक गुजरते हैं। नेपाल से भारत आने वाले पर्यटक यहीं पहली बार भारत दर्शन करते हैं। वे यहां की कैसी छवि अपने जेहन में लेकर जाते होंगे...यह भी चिंता और शर्मिंदगी का विषय है।
इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.