परसा :-दिनदहाड़े एक युवक की अपराधी ने गोली मार कर की हत्या
परसा से चंपारण टुडे संवाददाता विकाश कुमार की रिपोर्ट
परसा:- प्रखंड के दरियापुर चौक के पास अज्ञात अपराधीयो ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।घटना उस वक्त हुई जब युवक पेट्रोल पंप से रुपए ले कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दरियापुर शाखा में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया और लूटपाट करने लगे जिसका विरोध करने पर गोली मार कर हत्या कर दी।मृतक कोचवरा गांव निवासी संवरु राय के पुत्र जलेश्वर राय(27 वर्ष) बताया जाता हैं। घटना के बाद से एस एच 73 जाम हो गया हैं और और घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गयी हैं।परिजनों ने बताया कि जलेश्वर राय पेट्रोल पंप पर काम करते थे।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और इस मामले में फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है। अस्पताल से लेकर दरियापुर चौक तक ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई और पुलिस वहां कैंप कर रही है आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया और कई वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही सारण एसपी हरकिशोर राय ने भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और अराजक तत्वों पर जो हंगामा कर रहे थे उन्हें रोकने के लिये लाठी चार्ज किया।दरियापुर अस्पताल में परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.