Breaking News

रक्सौल:- राजद द्वारा किया गया मिलन समारोह का आयोजन| जिसमे युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आजम के द्वारा रवि कुमार सिंह को युवा राजद का प्रखंड महासचिव मनोनीत किया गया।




समारोह में करीब एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ राजद की सदस्यता ग्रहण की

रामगढ़वा से चम्पारण टूडे संवाददाता डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट

 रामगढ़वा/रक्सौल :-रक्सौल विधान सभा अंतर्गत हरदिया पंचायत के गम्हरिया गांव  में शनिवार को राजद द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में लोग उपस्तिथ होकर राजद नेता सह रक्सौल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश यादव के साथ अपनी आस्था व्यक्त की।इस अवसर पर बहुत से भाजपा कार्यकर्ता भाजपा को छोड़कर राजद का दामन थामे ।वहीं युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आजम के द्वारा रवि कुमार सिंह को युवा राजद का प्रखंड महासचिव मनोनीत किया गया।
 रवि कुमार सिंह को युवा राजद का प्रखंड महासचिव मनोनीत करते, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आजम 

मौके पर उपस्थित युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष रशीद अहमद,जिला सचिव मो. कमरुद्दीन ,सुमित यादव ,संजय यादव ,सन्तोष कुशवाहा,विजय सिंह तथा सुबोध सिंह आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारी व भाजपा से राजद में आए वीरेंद्र सिंह,सत्यदेव सिंह,चन्देश्वर राउत,उपेंद्र गिरी,रवीन्द्र पटेल,योगेन्द्र बैठा,धूपा पासवान,मैनेजर पंडित,योगेंद्र मिश्रा,राजेश्वर ठाकुर तथा मु.मालती कुँवर सहित अन्य नया साथियों को बधाई दी तथा शुभकामनाएँ व्यक्त किए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.