सारण : लगातार बारिश होने के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त सड़कों पर जलजमाव से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है
सारण से चम्पारण टुडे संवाददाता पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट
सारण:-जिले में लागातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित सड़कों पर बने गडढ़े में जल जमाव से राहगिरों की परेशानी बढ़ गई है |
गड़खा प्रखण्ड के बंसत रोड स्तिथ पुराने किरासन तेल पम्प के पास वारिश के पानी से जलजमाव हो गया है |राहगिरों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है |
जबकी पिछले ही वर्ष गड़खा बंसन्त की रोड का कार्य हुआ था
वही रोड के काम के बाद आम दुकानदारी ने आपने दुकान के सामनेे मिटटी भर दिये जिससे सड़क गडढ़ा में तब्दिल हो गया है और गडढ़ा में लबालब पानी भर गया है जिससे राहगिरों को काफी दिक्कत हो गई हैं।
सड़क से विद्यालय आने जाने वाले छात्र छत्राओं को अक्सर पैर फिसल कर गिर जा रहे हैं ।
जिससे उन्हें वापस घर जाना पड़ता हैं |
यही हाल बनियापुर प्रखण्ड के सिसई, सहाजितपुर पंचायत के गांवों को उच्च विद्यालय कोल्हुआँ के सामने उतर से गुजड़ने वाली सड़क का है |पिठौरी पंचायत के सरेयां हरदी टोला की सड़क का हाल भी कमोबेश एक जैसा है |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.