Breaking News

नेपाल के बीरगंज अवस्थित एक निजी विद्यालय "बीरगंज एकेडमी" के निदेशक रविवार की सुबह से लापता

डी.एन.कुशवाहा,जिला प्रवक्ता पी.एस.ए सह पत्रकार प्रेस परिषद् जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण की रिपोर्ट-

बीरगंज एकेडमी के निदेशक हृदयानंद तिवारी की फाइल फोटो
नेपाल की सीमाई शहर बीरगंज के तेजारत टोल अवस्थित एक निजी विद्यालय "बीरगंज एकेडमी" के डायरेक्टर हृदयानंद तिवारी के रविवार की सुबह से लापता होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना की जानकारी देते हुए बीरगंज नेपाल के ऋत्विक देव श्री अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि श्री तिवारी प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह मॉर्निंग वाक में निकले। तब से लेकर अभी तक घर वापस नहीं लौटे। बिल्कुल स्वस्थ मानसिकता वाले श्री तिवारी के घर वापस नहीं लौटने से उनके परिजनों में काफी चिंता बढ़ती जा रही है। और उनके  द्वारा तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। इस बाबत श्री चौरसिया ने आम जनों से श्री तिवारी की जानकारी मिलते नेपाली मोबाइल नंबर- +9779845061501, 9821100162 पर सूचित करने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.